कमल किशोर बच्चों के साथ अपने ही घर में डर के साए में जीवन व्यतीत करने को मजबूर

--Advertisement--

बारिश से स्लेटपोश मकान में आई दरारें, मकान कभी भी हो सकता है धराशायी।

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

विधानसभा देहरा और विकासखंड नगरोटा सूरियां के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत नंदपुर भटोली का स्थानीय निबासी कमल किशोर बच्चों के साथ अपने ही घर में डर के साए में जीवन व्यतीत करने को मजबूर है खतरा चौबीस घंटे सिर पर मंडरा रहा है।

कमल किशोर का कहना है कि बरसात के कारण इनका सलेट पोश मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है । दीवारों में बड़ी बड़ी दरारे आ गई है। यहां तक कि मकान के पीछे वाली दीवार तो पूरी तरह से टेडी हो गई है जोकि किसी भी समय गिर सकती है और पूरा मकान धराशाई हो सकता है।

कमल किशोर का यह भी कहना है कि वह किसी अनहोनी के डर से रात को घर के अन्दर कमरों में भी नहीं सो पाते हैं। उनको यही डर लगा रहता है कहीं उनके घर का कोई सदस्य गिरती हुई इन दीवारों में हादसे का शिकार ना हो जाए।

ऐसे में कमल किशोर द्वारा प्रधान ग्राम पंचायत नंदपुर भटोली, देहरा विधायक होशियार सिंह और राजस्व विभाग के कर्मचारियों से आग्रह किया गया है कि कृपया वह मौके पर आ कर स्थिति का जायजा लें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...