ब्यास नदी में आई बाढ़ की चपेट में आए तीन दोस्त, एक की मौत; दो अभी भी लापता

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

मंडी के जोगेंद्रनगर उपमंडल की द्रुब्बल पंचायत के तीन युवाओं पर आपदा कहर बनकर बरपी हैं । रविवार को ब्यास नदी की बाढ़ तीनों को अपने साथ बहा ले गई। इनमें एक युवक का शव पतलीकूहल के समीप पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।

दो युवक अभी लापता हैं। तीनों दोस्त थे। मनाली में टैक्सी चलाते थे। तीनों पर परिवार के लगभग 20 सदस्यों का जिम्मा था। पतलीकूहल में मिले शव की पहचान लवकेश ठाकुर के रूप में हुई है। नरेंद्र व सुंदर की तलाश जारी है।

लवकेश ठाकुर की हुई मौत और दो अभी भी लापता

द्रुब्बल पंचायत की प्रधान रीनू देवी ब्यास नदी में आई बाढ़ से लापता तीन युवकों में से लवकेश ठाकुर (38 )पुत्र हेमराज निवासी नागण की मौत होने की पुष्टि की है।

वीरवार देर रात शव घर पहुंचने के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। लापता चल रहे नरेंद्र कुमार (36) पुत्र टेकचंद निवासी कुनकर, सुंदर (38) निवासी चंडोझ के सुरक्षित घर लौटने की कामना परिवार के सदस्य बीते पांच दिनों से कर रहें हैं।

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

लवकेश ठाकुर के परिवार की खुशियां पलभर में छिन्न गई है। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। लवकेश के ठाकुर पिता पूर्व सैनिक हेमराज ठाकुर इकलौते बेटे की मौत से गहरे सदमे हैं।

बड़ी बेटी जोयल (15 ) छोटी बेटी साईसा (13) ओर चार साल का मासूम बेटा युवान अपने पिता की मौत बेसुध सा हो गया है। पत्नी सरोज( 36) का रो रो कर बुरा हाल हैं।

भतीजे सन्नी ने चाचा को मुखाग्नि दी। प्रधान रेणु ने टैक्सी चालक लवकेश ठाकुर की असामयिक मौत पर गहरा दुख प्रकट कर प्रदेश सरकार ओर स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई हैं।

लापता सुंदर के बीमार पिता, बेटे के सुरक्षित घर लौटने की देख रहें राह

चंडोझ के लापता सुंदर के बीमार पिता शेर सिंह अपने बेटे के सुरक्षित घर लौटने की राह बीते पांच दिनों से देख रहे हैं। सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

पत्नी ममता (34) ने बताया कि 13 साल की बेटी कनिका ओर 12 साल का बेटा वैभव पिता के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पति मनाली में टैक्सी चालक था। पांच दिन से उनकी कोई भी खबर परिजनों को नहीं मिली हैं।

चंडीगढ़ से मनाली सवारियां लेकर पहुंचा था नरेंद्र

कुनकर का नरेंद्र कुमार चंडीगढ़ से सवारियां लेकर मनाली गया था। उनकी टैक्सी में सवार पर्यटक वापस लौटने की बजाय एक दिन ओर घूमने के लिए ठहरे गए। नरेंद्र कुमार अपने टैक्सी चालक दोस्तों के साथ निकल पड़ा था। इसी बीच प्राकृतिक आपदा का कहर टूट पड़ा।

तीनों दोस्त ब्यास की की लहरों में समा गए। एक दोस्त का शव बरामद हो गया। दो दोस्तों की तलाश अभी भी जारी है। नरेंद्र की पत्नी मधु (32) ने बताया कि उनकी 18 साल की बेटी हिना 16 साल का बेटा अपने पिता के सुरक्षित घर लौटने की राह देख रहा हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...