सरकार की मेधा प्रोत्साहन योजना के लिए 150 छात्रों की सूची जारी, वेबसाइट पर अपलोड

--Advertisement--

शिमला, 14 जुलाई – नितिश पठानियां

प्रदेश सरकार की मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से 150 मेरिटोरियस छात्रों की विभिन्न स्कूलों से सूची जारी कर दी गई है। यह पूरी सूची शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।

वहीं, शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में यदि कोई आपत्ति है तो छात्र इसके लिए 20 जुलाई तक अपनी आपत्तियां जमा करवा सकते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा वेरिफिकेशन के बाद ही यह लिस्ट जारी की गई है। वहीं 42 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने पूरे कागज विभाग में जमा नहीं करवाए हैं और अब यह सूची से बाहर हो गए हैं।

गौर रहे की वर्तमान में जमा दो कक्षा में पढ़ रहे सामान्य वर्ग श्रेणी के विद्यार्थियों की , जमा एक कक्षा में कम से कम 75 फीसदी अंक और अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आईआरडीपी और बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों द्वारा कम से काम 65 फीसदी अंक की प्रतिशतता के आधार पर चयन होता है। जबकि, स्नातक स्तर में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 50 फीसदी अंक तथा आरक्षित वर्गों के लिए 45 फीसदी रहती है।

वहीं, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के परिवार की कुल आय 2.50 लाख प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना में चयनित विद्यार्थी को संबंधित कोचिंग संस्थान में सभी कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य रखा गया है।

इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक ने कहा कि मेधा प्रोत्साहन योजना में बहुत से विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। दस्तावेजों की जांच कर उन्हें शिक्षा निदेशालय भेज दिया गया है। छात्रों को 20 जुलाई तक का समय दिया गया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...