पांच दिन से फंसे है पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के पर्यटक, भारी बारिश के साथ भूस्खलन होने से बंद हैं रोड

--Advertisement--

कसौली में पंजाब हरियाणा व दिल्ली के कई पर्यटक फंसे हुए है। मशबोरा से नाहरी रोड़ पर भूस्खलन होने के बाद बंद हुए रोड को छटियान गांव में खोलने नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन ने जेसीबी मशीन रोड़ को खोलने के लिए भेजी थी लेकिन वहां कुछ लोगों ने मलबा नही हटाने दिया। बताया जा रहा है कि वहां पर भूस्खलन से घर को भी खतरा हो गया है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

कसौली उपमंडल मुख्यालय के साथ स्थित नाहरी पंचायत में पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के कई पर्यटक परिवार फंसे हुए है। मशबोरा से नाहरी रोड़ पर भूस्खलन होने के बाद बंद हुए रोड को छटियान गांव में खोलने नहीं दिया जा रहा है।

बुधवार को प्रशासन ने जेसीबी मशीन रोड़ को खोलने के लिए भेजी थी, लेकिन वहां कुछ लोगों ने मलबा नही हटाने दिया। बताया जा रहा है कि वहां पर भूस्खलन से घर को भी खतरा हो गया है, इसलिए भूस्खलन से ऊपर स्थित घर के नीचे डंगा लगाने की मांग की जा रही है, तब तक मलबा नहीं हटाने देंगे।

जबकि प्रशासन का कहना है कि इतनी जल्दी डंगा नहीं लग सकता, इसलिए इस आपदा के समय लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।

पर्यटकों का कहना है कि वह इस जगह पर पांच दिनों से छोटे छोटे बच्चों के साथ फंसे हुए है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक कसौली विनोद सुल्तानपुरी और एसडीएम कसौली गौरव महाजन से सहायता के लिए मदद की गुहार लगाई है।

आपदा के समय में मानवता के लिए एक दूसरे की मदद करें

वहीं एसडीएम कसौली गौरव महाजन ने कहा कि आज पर्यटकों को वहां से निकाल दिया जाएगा। उन्होने लोगों से अपील की है कि इस आपदा के समय में मानवता के लिए एक दूसरे की मदद करें।

सरकार के दिशा निर्देश पर प्रशासन दिन रात लोगों की मदद में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कसौली उपमंडल में दर्जनों जगह भूस्खलन से घरों को नुकसान हुआ है, वहीं अनेकों रोड बंद हुए हैं। लेकिन तेजी के साथ राहत कार्यों से अधिकांश सड़कों को खोला जा चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...