Pushpa स्टाइल में तस्करी, पेट्रोल टैंकर में छिपाया डोडाचूरा, पुलिस के सामने नहीं चली होशियारी

--Advertisement--

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ शायद आपने देखी होगी. अब इसी फिल्म की तर्ज पर तस्करी का एक अनूठा मामला मध्य प्रदेश के नीमच से सामने आया है. इंडियन ऑयल के टैंकर में कट्टों में भरकर 10 क्विंटल 80 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा रखा गया था. हालांकि कार्रवाई करते हुए कुकड़ेश्वर पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है.

व्यूरो रिपोर्ट

फिल्म पुष्पा की तरह तस्करों ने फिल्मी आइडिया लगाकर इंडियन आयल के टैंकर में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भर दिया. 12 जुलाई को हैरान कर देने वाली यह तस्करी की घटना तब सामने आई जब वारंटी की तलाश कर वापस आते समय गांव जुनापानी और फुलपुरा के बीच आमरोड पर तालाब के पास में एक इंडियन ऑयल का टैंकर आरजे 19 जीए 9794 संदिग्ध हालत में पुलिस को खड़ा दिखाई दिया.

पुलिस ने टैंकर के चालक की आस-पास तलाश की, मगर वह नहीं मिला, जबकि टैंकर का इंजन चालू पाया गया. पुलिस टीम ने टैंकर के ऊपर चढ़कर ढक्कन खोलकर देखा तो टैंकर के अंदर प्लास्टिक के काले कट्टे भरे हुए दिखाई दिए.

पुलिस टीम ने टैंकर को थाना लाकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए टैंकर में से 54 काले प्लास्टीक के कट्टे निकाले. इनमें कुल 10 किंवटल 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला, जिसकी किमती 12 लाख रुपये बताई जा रही है. टैंकर के आरोपी चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अवैध मादक पदार्थ के परिवहन जिसके जरिए किया जा रहा था.

नीमच को काला सोने का गढ़ कहा जाता है. काले सोने के काले कारोबार में कल के फकीर आज करोड़पति बन गए हैं. यहां मादक पदार्थों की तस्करी से लेकर फर्जी एनकाउंटर तक हुए हैं. कई मर्डर तक हो गए हैं. साथ ही मादक पदार्थ के अवैध धंधे में खाकी भी कई बार दागदार हो चुकी है. कहा जाता है कि इस कारोबार से जुड़े हुए लोगों के गुर्गे राजनीति ओर पुलिस तक में हैं.

2009 में पुलिस ने बैसला घाट पर बंशी गुर्जर को एनकाउंटर में मारा गिराया था. वह मृत घोषित होकर सालों तक जिंदा घूमता रहा और तस्करी का खेल करता रहा. इस दौरान करोड़पति बन गया. इसके उज्जैन के तत्कालीन आईजी उपेंद्र जैन ने उसे पकड़ा औऱ सारे राज खोल दिए.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...