हिमाचल की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष की ढाई साल के भीतर गई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव पारित

--Advertisement--

जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा हुई। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 14 में से 11 सदस्यों ने वोट दिया। 

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

हिमाचल की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान की ढाई साल के भीतर ही कुर्सी चली गई है।

जिला परिषद बिलासपुर अध्यक्ष के खिलाफ के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव पर बुधवार को चर्चा हुई।

अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 14 में से 11 सदस्यों ने वोट दिया। जबकि अध्यक्ष सहित तीन अनुपस्थित रहे।

डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब 17 जुलाई को सुबह 10:30 बजे नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान होगा।

बता दें, भाजपा समर्थित मुस्कान ने कुर्सी बचाने के लिए इस्तीफे का दाव खेला था, लेकिन कामयाब नहीं हुईं।

गौरतलब है कि फरवरी 2021 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले बिलासपुर में भाजपा समर्थित मुस्कान महज 21 साल की की आयु में हिमाचल प्रदेश की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष बनी थीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...