एक दिन की सैलरी आपदा राहत कोष में देगी HRTC ड्राइवर यूनियन

--Advertisement--

शिमला, 12 जुलाई – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। मूसलाधार बारिश से प्रदेश में करोड़ों का नुकसान हुआ है, जबकि कई लोगों को इस आपदा में जान गवानी पड़ी है।

ऐसे में एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने एक दिन की सैलरी आपदा राहत कोष में देने का फैसला लिया है।

एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।

संकट की इस घड़ी में एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है। ड्राइवर यूनियन ने एक दिन का वेतन आपदा राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन में चार हजार के करीब ड्राइवर हैं, जो इस संकट की घड़ी में सरकार के साथ खड़े हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...