BREAKING : ठियोग में ढारा गिरने से नेपाली मूल के दंपति सहित बेटे की मौत, शव बरामद

--Advertisement--

शिमला, 10 जुलाई – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से हो रही बरसात से भारी तबाही हो रही है। राजधानी शिमला में तबाही का मंजर थम नहीं रहा है। ठियोग उपमंडल के पल्लवी गांव में एक ढारा भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर नेपाली मूल के तीन लोगों की मौत हो गई है।

इनमें दंपति और उनका बेटा शामिल है, ये सभी मजदूरी करते थे। हादसा सोमवार सुबह 10 बजे के करीब पेश आया है। राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी टीमों में मलबा हटाकर तीनों शवों को निकाला गया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूस्खलन में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिनकी पहचान वीर बहादुर (52), देवदासी (48) पत्नी वीर बहादुर व बेटे मोहन बहादुर (27) के तौर पर हुई है।

बता दें कि शिमला में बीते दो दिनों में भूस्खलन की वजह से 10 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को ठियोग व शिमला शहर में भूस्खलन से दो मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। इन घटनाओं में मां-बेटे व दादी-पोती की मौत हुई थी।

इससे पहले रविवार तड़के कुमासेन के कोटगढ़ में एक मकान के ढहने से दंपति व उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हुई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...