श्री रेणुका जी: मकान में घुस गया गिरी नदी का पानी, पुलिस ने दो को किया रेस्क्यू

--Advertisement--

श्री रेणुका जी, 10 जुलाई – नरेश कुमार राधे

भारी बारिश के कारण गिरी नदी उफान पर है। रविवार को पुलिस थाना रेणुका जी को सूचना मिली कि गिरी नदी के किनारे किरण देवी के किराएदार सूरत सिंह व प्रीतम सिंह कमरे के अंदर फंस गए हैं।

बताया जा रहा है कि मकान में उस समय पानी चला गया जब दोनों गहरी नींद में सो रहे थे। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रंजीत राणा की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने पाया कि एसबीआई बैंक के नीचे मकान के कमरे में लोग फंसे हुए है। नदी के पानी का स्तर बढ़ने से पानी कमरे में भर गया था। पुलिस टीम की सहायता से कमरे में सो रहे दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

उधर, संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि गिरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदी-नालो के समीप न जाए। यदि कोई भी व्यक्ति आपदा में फंसा हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस को सूचना दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...