सर्पदंश के चलते नवविवाहिता की मौत

--Advertisement--

सर्पदंश के चलते नवविवाहिता की मौत 

ऊना, 03 जुलाई – अमित शर्मा

उपमंडल बंगाणा के तहत मुच्छाली की 22 वर्षीय नवविवाहिता की सर्पदंश के चलते मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान कंचन पत्नी सुनील कुमार निवासी मुच्छाली के रूप में हुई है।

बंगाणा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कंचन की शादी एक माह पहले ही शादी हुई थी। कंचन की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक कंचन देवी गत दिवस अपने रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सर्पदंश ने काट लिया। तबीयत बिगडने पर महिला को बंगाणा अस्पताल ले जाया गया, जहां से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया।

हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन होशियारपुर के अस्पताल ले गए, जहां पर महिला की मौत हो गई।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...