घर से दही लेने गए युवक की लाश भाखड़ा नहर से मिली, 10 दिन से था लापता

--Advertisement--

थाना प्रभारी नालागढ़ कुलदीप शर्मा का कहना है कि 10 दिन पहले अभीपुर गांव के रहने वाले युवक की गुमशुदगी का मामला नालागढ़ पुलिस थाना में दर्ज हुआ था. शिकायतकर्ता ने बयान दिया था कि उसका भाई घर से दही लेने के लिए गया था. अब 10 दिन के बाद उसका शव भाखड़ा नहर में बरामद हुआ है.

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत अभीपुर गांव से लापता युवक का शव 10 दिन बाद पंजाब के रूपनगर जिले के श्री चमकौर साहिब के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने शव को कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि मृतक के रिश्तेदारों की शिकायत पर 10 दिन पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया था. पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि युवक दही लाने के लिए घर से राजपुरा तक गया था. लेकिन बाद में वापस नहीं लौटा.

परिजनों ने बताया कि युवक के बाइक और जूते भाखड़ा नहर (पंजाब) के पास बरामद हुए हैं, जिसके बाद पुलिस लगातार लापता युवक की तलाश कर रही थी.

अब 10 दिन बाद लापता युवक का शव भाखड़ा नहर में श्री चमकौर साहब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है और पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है.

जांच के बाद ही पता चलेगा पूरा मामला- पुलिस

थाना प्रभारी नालागढ़ कुलदीप शर्मा का कहना है कि 10 दिन पहले अभीपुर गांव के रहने वाले युवक की गुमशुदगी का मामला नालागढ़ पुलिस थाना में दर्ज हुआ था. शिकायतकर्ता ने बयान दिया था कि उसका भाई घर से दही लेने के लिए गया था. अब 10 दिन के बाद उसका शव भाखड़ा नहर में बरामद हुआ है.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...