रैत ग्राउंड में बनेगा शानदार स्टेडियम

--Advertisement--

विधायक केवल पठानिया ने पशु चिकित्सालय के भवन का निर्माण जल्द शुरू करने की कही बात

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता ने मुझे पहली बार विधायक बनाया है जबकि ग्राम पंचायत रैत ने मुझे तीनों बार विधायक चुना है, जसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। यह शब्द शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत रैत तथा वहां की जनता द्वारा आयोजित सम्मानित समारोह में अपने संबोधन में कहे।

गौरतलब है कि केवल सिंह पठानिया ने तीसरी बार के चुनाव में विजय हासिल की। इससे पहले वे दोनों मर्तबा चुनाव हार गए थे परंतु उनकी घरेलू पंचायत ग्राम पंचायत रैत में उन्हें हर बार बढ़त मिली। केवल सिंह पठानिया में अपनी इस जीत का श्रेय जहां जनता को दिया ।

वहीं उन्होंने अपनी माता विद्या देवी तथा पत्नी सुनंदा पठानिया का भी आभार प्रकट किया जिनके आशीर्वाद तथा कड़ी मेहनत से उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ।

उन्होंने कहा कि रैत ग्राउंड में शानदार स्टेडियम बनाया जाएगा। डोहब गांव में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की कवायद शुरू हो गई है, पशु चिकित्सालय के भवन का निर्माण भी शुरू होने वाला है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग की जद में आने वाले शाहपुर, द्रमण बाजार को बचाने के प्रयास जारी हैं व रैत पंचायत की मांगों को पूरा किया जाएगा।

इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में स्वागत समारोह में पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विख्यात गायिका वर्षा कटोच सहित कई गायकों ने अपनी गायिकी का जादू बिखेरा तथा लोगों ने खूब नाच गाना किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया की माता विद्या पठानिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत, नीना ठाकुर, सुशील पठानिया, सुनीत पठानिया, रंजीत पठानिया, व्यापार मंडल प्रधान अजीत पठानिया, पूर्व अधिशाषी अभियंता बिजली विभाग रविंद्र शर्मा, उपप्रधान रैत सुरेश पटाकू, अजीत शर्मा, सुरेश मेहरा, पूर्व व्यापार मंडल प्रधान रैत नरेंद्र बलौरियाए आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...