पीडब्ल्यूडी-जलशक्ति ठेकेदारों के बिल होंगे क्लीयर

--Advertisement--

धर्मशाला-कांगड़ा, शाहपुर, नगरोटा व पालमपुर में पेमेंट फंसने से परेशान कांट्रैक्र्ज को राहत की आस

शाहपुर – नितिश पठानियां

पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग के ठेकेदारों के लिए राहत भरी खबर है। जिला के कई इलाकों में पिछले कुछ माह से कई ठेकेदार शिकायत कर रहे थे कि उनकी पेमेंट क्लीयर नहीं हो रही हैं। अब इन कांटैक्र्ज को जून माह से तेजी से पेमेंट क्लीयर होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार दोनों विभागों में धर्मशाला, शाहपुर, नगरोटा, कांगड़ा व पालमपुर में कई ऐसे ठेकेदार हैं, जो पेमेंट फंसी होने की शिकायत कर रहे हैं। कई ठेकेदारों का कहना है कि अब नए टेंडर भी पहले के मुकाबले कम निकल रहे हैं।

ऐसे में काम पर असर की बातें भी कही जा रही हैं। उन्हें लेबर को पेमेंट में दिक्कत आ रही है। साथ ही वे नए काम को भी शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

अधिकारी के बोल

इस बारे में जलशक्ति विभाग मंडल शाहपुर के एक्सईएन कै अमित डोगरा ने बताया कि रुटीन में पेमेंट जा रही हैं। शाहपुर में ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रमवार तरीके से पेमेंट क्लीयर की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...