कर्मचारी तबादलों में व्यवस्था परिवर्तन, हिमाचल में अब ऐसे होगी ट्रांसफर और पोस्टिंग

--Advertisement--

कर्मचारियों के तबादलों को लेकर हिमाचल सरकार ने जारी किए नए निर्देश, यहां पढ़ें

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों के मामले में सारी व्यवस्था को बदल दिया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को कर्मचारी ट्रांसफर को लेकर नए आदेश जारी हुए हैं।

इन आदेशों के अनुसार राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित सभी मामले मुख्यमंत्री को सिर्फ महीने के आखिरी 4 दिनों में ही प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी तरह संबंधित विभाग भी अपने यहां तबादलों के अप्रूव्ड प्रस्तावों पर आदेश इन्हीं आखिरी 4 दिनों में जारी करेंगे।

महीने के बीच में आखिरी चार दिनों को छोडक़र तबादलों से संबंधित कोई मामले फाइल पर नहीं आएंगे। सिर्फ एमर्जेंसी मामलों में ही ऐसा होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए ये नए निर्देश सरकारी विभागों के अलावा बोर्डों और निगमों में भी लागू होंगे।

सरकार ने कहा है कि जो प्रशासनिक सचिव या विभागाध्यक्ष इन निर्देशों की अनुपालना नहीं करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। यह निर्देश मुख्यमंत्री की मंजूरी से जारी हुए हैं। वैसे भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारी तबादलों की प्रक्रिया को काफी स्लो कर रखा है।

विधायकों को भी तबादलों के प्रस्तावों में फंसने के अलावा विकास से संबंधित प्रस्ताव ही लाने को कहा जा रहा है। नई सरकार बनने के बाद से अब तक तबादलों पर बैन नहीं हटा है, इसीलिए मंत्री भी अपने विभागों में अपने अनुसार कोई बदलाव नहीं कर पाए हैं।

ये निर्देश राज्य सरकार के सभी बोर्ड/निगमों पर भी लागू होंगे और इनका कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये निर्देश मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों को जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अनुमोदन के बाद इन निर्देशों को जारी किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...