कल से लंज महाविद्यालय में शुरू होंगे दाखिले

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता

राजकीय महाविद्यालय लंज में हिमाचल उच्चतर शिक्षा निदेशालय शिमला और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला व सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के नियमानुसार में 30 जून से नये शैक्षिक सत्र के लिए दाखिले शुरू हो जाएंगे ।

प्रथम वर्ष हेतु अभियर्थी का +2 होना अनिवार्य है। राजकीय महाविद्यालय लंज स्नातक, वाणिज्य व विज्ञान तीन संकाय में दाखिला देगा। इसी के साथ द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सीधा अगली कक्षा (Roll On Basis) में दाखिला दिया जाएगा।

महाविद्यालय स्तर पर हर तैयारी पूरी कर ली गई है। महाविद्यालय लंज जो भी अभियर्थी दाखिला लेना चाहता है वह सूची पत्र को लेकर उसे पूरा भर कर दाखिला समिति के पास जाएगा और समिति सभी दस्तावेज जांच कर दाखिला देगी।

हर संकाय के लिए अलग अलग समिति का गठन महाविद्यालय द्वारा किया गया है ताकि किसी भी अभियर्थी को किसी तरह की कोई समस्या न आए।

दाखिला संबंधी सारी जानकारी महाविद्यालय वेबसाइट www.gclanj.in पर भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय के कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-273333 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...