भूस्खलन की भेंट चढ़ा लंज का पेट्रोल पम्प, भारी नुकसान

--Advertisement--

भूस्खलन की भेंट चढ़ा लंज का पेट्रोल , भारी नुकसान

लंज – निजी संवाददाता

शाहपुर उपमण्डल के तहत 32 मील रानीताल माँर्ग पर लंज के फेरा गांव में माडर्न केएसके फिलिंग स्टेशन के दो डंगे आज भारी वारिश व भूस्खलन की बजह से गिर गए। जिसमें पेट्रोल पंप का 30 % से ज्यादा हिस्सा गिर गया।

सुबह हुई भारी बारिश के बाद करीबन 10 बजे हादसा पेश आया। गनीमत ये रही कि हादसा सुबह हुआ अगर रात के समय होता तो जानी नुकसान हो सकता था।

पेट्रोल पंप के मैनेजर भुवनेश ने बताया कि पेट्रोल पंप के एक तरफ का डंगा एक दम से गिर गया व दूसरी तरफ का भी धीरे धीरे दरकने लगा व वह थोडा बहुत जरूरी सामान वाहर निकाल ही रहे थे लेकिन तभी दूसरी तरफ का डंगा भी धीरे धीरे गिरने लगा।

जिसकी बजह से पेट्रोल पंप में लगा एलेक्ट्रोनिक चार्जिंग प्वाईंट, जलनेटर, कम्पूटर सहित बहुत सा सामान भी पूरी तरह से डंगे के साथ नीचे उतर गया। हादसे में करीबन 40 से 50 लाख का नुकसान हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...