चंबा खड़ामुख – होली मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित होकर चमेरा डैम में गिरी कार

--Advertisement--

चंबा खड़ामुख – होली मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित होकर चमेरा डैम में गिरी कार, 4 से 5 लोग थे सवार

चंबा – भूषण गूरूंग 

खड़ामुख होली मार्ग पर आज रविवार को सुबह बड़ा हादसा पेश आया है। खड़ामुख के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर चमेरा डैम में जा गिरी।

हादसे के समय कार में कितने लोग सवार थे अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि कार में चार से पांच लोग सवार हो सकते हैं।

हादसे की सूचना मिलेते ही पुलिस और दमकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार होली से चंबा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान खड़ामुख से कुछ पिछे अचानक से चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सिधे डैम में जा गिरी।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी तक कार में सवार लोगों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...