हिमाचल प्रदेश में भी असर दिखाएगा चक्रवात बिपरजॉय, भारी बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

गुजरात की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। इसी वजह से मौसम विभाग ने प्रदेश में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

तूफान के कारण राज्य में मौसम खराब होने के आसार बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बिपरजॉय लगभग 145 किमी की रफ्तार से गुरूवार दोपहर तक सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा।

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने हिमाचल को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हिमाचल में 40 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी दी है।

हिमाचल में जारी किया गया येलो अलर्ट

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात में अपना असर तो दिखा ही रहा है साथ ही में यह हिमाचल पर भी अपना प्रभाव छोड़ सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग शिमला ने प्रदेश में आज भारी बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान जताया है।

उन्होंने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कई क्षेत्रों में रुक-रुक बारिश हो रही है। मौसम विभाग में हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में अगले 20 जून तक बारिश होने के आसार जताए हैं।

आने वाले दिनों में बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग शिमला ने कहा कि अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा कमजोर पड़ेगा, लेकिन 18 जून को फिर से प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश की संभावना है।

वहीं, अभी हिमाचल में में अभी मानसून ने दस्तक भी नहीं दी। इससे पहले ही बारिश पहाड़ों को खूब भिगो रही है। प्रदेश में मई के महीने में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मई के महीने में हुई बारिश ने पिछले 20 साल के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...