दो निजी बसों और ट्रक में जोरदार टक्कर, 20 यात्री घायल, ओवरटेक करने से हुआ हादसा

--Advertisement--

दो निजी बसों और ट्रक में जोरदार टक्कर, 20 यात्री घायल, ओवरटेक करने से हुआ हादसा, एएसपी मंडी अमित यादव ने बताया कि एक बस दूसरी बस को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

मंडी- अजय सूर्या

मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के रत्ती में दो निजी बसों और एक ट्रक में जोरदार टक्कर होने से करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक बस दूसरी बस को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में घायलों को भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एएसपी मंडी अमित यादव ने घटना की पुष्टि की है। दोनों निजी बसें सुंदरनगर से मंडी की तरफ जा रही थी जबकि ट्रक कलखर की तरफ जा रहा था। रत्ती के पास तीनों वाहन अचानक टकरा गए। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में तीनों वाहनों का भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...