शाहपुर के विक्रमादित्य महाजन को विधानसभा के बाल सत्र में भाग लेने का मिला मौका

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

12 जून को शिमला विधान सभा में बाल सत्र का आयोजन किया गया जिसमे शाहपुर के 9 वर्षीय विक्रमादित्य एस महाजन को इसमें भाग लेने का मौका मिला।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में विधान सभा में बाल सत्र लगाया गया. इसमें पूरे देश से स्कूली लगभग 25 हजार बच्चो ने आवेदन किया जिनकी उम्र आठ से 17 साल तक थी। जिसमे इन सभी बच्चो में 68 बच्चो को चुना गया।

विक्रमादित्य महाजन को बाल सत्र की समाप्ति पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने स्मृति चिन्ह दे कर समानित किया। बाल सत्र में स्कूली बच्चों ने सरकार के काम करने के तरीकों को समझा.

विक्रमादित्य महाजन ने बाल सत्र में विपक्ष को चुना. ये बच्चे विधायक के तौर पर इस बाल सत्र में शामिल हुए और उन्होंने विधान सभा में राज्य से जुड़े मुद्दों को उठाया. इसमें कुछ छात्रों ने सत्ता पक्ष के विधायकों की भूमिका निभाई, तो कुछ मजबूत विपक्ष बनकर सरकार के कामों पर सवाल उठाते नजर आए.

ऐसे में चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक भी देखने को मिली। विक्रमादित्य शाहपुर के लॉरेंस पब्लिक स्कूल के छात्र हैं ।

पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित शिवकुमार उपमन्यु इनके परनाना हैं और प्रथम विधान सभा अध्यक्ष जयवंत राम उपमन्यु शिव कुमार उपमन्यु के पिता हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...