ट्रक से मार्बल उतारते समय दबने से मजदूर की मौत, दो घायल

--Advertisement--

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत एक निजी होटल के निर्माणाधीन स्थल पर ट्रक से मार्बल उतारते समय दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार मैक्लोडगंज में एक निजी होटल का निर्माण कार्य चला हुआ है। होटल के लिए मार्बल लेकर एक ट्रक पहुंचा था। ट्रक से मार्बल संजय निवासी पश्चिम बंगाल, रत्न और कंचन निवासी बिहार उतार रहे थे। इसी दौरान संजय मार्बल के नीचे आ गया, रत्न और कंचन भी इसकी चपेट में आ गए।

निर्माणाधीन स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन संजय की मौत हो गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उधर, एसएचओ मैक्लोडगंज रिंकू सूर्यवंशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा इंतजाम न करने पर होटल के जीएम पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...