HRTC Bus Accident : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 2 की मौके पर मौत…5 जख्मी

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

भुंतर-नरोगी मार्ग में एक एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत होने की खबर है, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू ऑप्रेशन शुरू कर दिया है।

हादसा त्रैहण के समीप पेश आया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की बस (HP66- 1730) निरोगी से भुंतर आ रही थी। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी है।

उधर, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि घटना में अब तक दो लोगों की मौत होने की जानकारी है। जबकि 5 घायल हुए हैं। मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। बस में कितने यात्री सवार थे इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...