सलासी में रोजगार मेला 4 को, 25 बड़ी कंपनियां देंगी हजारों नौकरियां

--Advertisement--

टैक महेंद्रा, जस्ट डाइल और कई अन्य बड़ी कंपनियां लेंगी साक्षात्कार, मैट्रिक से लेकर बीटेक, एमबीए, आईटीआई, बीएससी, बीए पास युवा ले सकते हैं भाग

हमीरपुर 26 अप्रैल – हिम खबर डेस्क

उपायुक्त हेमराज बैरवा के विशेष प्रयासों से श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में 4 मई को सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र हमीरपुर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में टैक महेंद्रा, जस्ट डाइल, प्लैनेट स्पार्क, लावा मोबाइल और क्वैस सहित लगभग 25 राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियां लगभग ढाई हजार युवाओं को रोजगार देगी। चयनित युवाओं को साढे 16 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इस लघु रोजगार मेले में आईटीआई और पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, बीटेक, एमबीए, बीफार्मा, डीफार्मा, बीएससी, बीकॉम और बीए पास युवाओं के अलावा दसवीं व 12वीं पास युवा भी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उपायुक्त ने जिला के पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में युवाओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उधर, जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 और मोबाइल नंबर 85913-45920 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...