ज्वाली – शिबू ठाकुर
पुलिस थाना ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के वार्ड नं-एक में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार तेज राम पुत्र धोबू राम ने बताया कि हम मंगलवार को पूरे परिवार सहित अपने रिश्तेदारों के घर में गए हुए थे।

तेज राम ने बताया कि जब हमारी माता घर पहुंची तो उसने देखा कि दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं और सारा समान इधर-उधर बिखरा हुआ था। जब हम घर पहुंचे तो अलमारी में रखी एक सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र और चांदी का पायल का जोडा़ और 2500 रुपए नकद चोरी हुए पाए गए।
तेज राम ने बताया कि लगभग चोर एक लाख का समान लेकर फुर्र हो गए हैं। इसकी सूचना उपप्रधान महेश चंबियाल को दी गई। मौका देख कर उपप्रधान ने ज्वाली पुलिस को सूचित किया।

ज्वाली पुलिस ने मौका देख कर परिजनों के बयान कलमबद्ध किए और चोरी के मामले की शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

