पुलिस ने पकड़ा टूरिस्ट गाइड बनकर गाड़ी उड़ाने वाला शातिर

--Advertisement--

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने अक्तूबर, 2022 में एक पर्यटक की गाड़ी को चुराने वाले शातिर को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। अभी तक आरोपी से चोरी की गाड़ी बरामद नहीं हुई है लेकिन पुलिस पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार अक्तूबर, 2022 को पठानकोट से एक पर्यटक मैक्लोडगंज आया था। इस दौरान पठानकोट के ही रहने वाले सुनील कुमार ने खुद को टूरिस्ट गाइड बताया और उसे मैक्लोडगंज घुमाने की बात कही। पर्यटक ने अपनी गाड़ी फर्जी टूरिस्ट गाइड बने सुनील कुमार को थमा दी, क्योंकि उसे पहाड़ी क्षेत्र में गाड़ी चलाने में डर महसूस हो रहा था।

शातिर टूरिस्ट गाइड ने पर्यटक को अपने विश्वास में ले लिया। इसके बाद दोनों ने गाड़ी को एक पार्किंग में खड़ा कर दिया और खुद खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट में चले गए। इसके बाद शातिर ने गाड़ी को पार्किंग से निकालने का बहाना बनाकर पर्यटक को रेस्टोरेंट में छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गया।

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...