शालिनी बनीं मेडिकल कालेज की एससीए अध्यक्ष

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क, हमीरपुर 26 अप्रैल

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन-2023 का गठन कर लिया गया है।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि एक वर्ष की अवधि के लिए गठित एससीए में शालिनी शर्मा को अध्यक्ष, संतोष को उपाध्यक्ष, प्रियंका महासचिव, शिवांश संयुक्त सचिव, स्पर्श वित्त सचिव, प्रेरणा नेगी साहित्यिक सचिव, ऋद्धि गुप्ता सांस्कृतिक सचिव और राघव शर्मा को खेल सचिव बनाया गया है।

प्रधानाचार्य ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि संस्थान में विभिन्न गतिविधियों के संचालन में नई कार्यकारिणी संस्थान प्रबंधन को भरपूर सहयोग करेगी तथा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हमीरपुर मेडिकल शिक्षा में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...