वन विभाग की टीम ने देवदार के 115 स्लीपरों से लदा ट्रक पकड़ा

--Advertisement--

पकड़े गए देवदार के स्लीपरों की कीमत बाजार में पांच लाख के करीब बताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने देवदार के स्लीपरों समेत ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया है। 

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में वन विभाग की टीम ने देवदार के 115 स्लीपरों से लदा ट्रक पकड़ा है। लंगेरा-चंबा मार्ग पर कैंथली के पास वन विभाग की टीम को यह सफलता मिली। पकड़े गए देवदार के स्लीपरों की कीमत बाजार में पांच लाख के करीब बताई जा रही है।

वन विभाग की टीम ने देवदार के स्लीपरों समेत ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही वन खंड अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने अधिक देवदार के स्लीपरों को लेकर ट्रक चालक उसे कहां पहुंचाने की फिराक में था। पुलिस जांच में ही इस बात का खुलासा होगा।

वनमंडलाधिकारी सलूणी सुशील कुमार गुलेरिया की अगुवाई में वन खंड अधिकारी किहार हमीद, वन खंड अधिकारी बनोगा कुलदीप कालिया, वन रक्षक लेखराज, विवेक, शारदा और वन कर्मी श्याम लाल की टीम ने चंबा-लंगेरा मार्ग पर कैंथली के पास सोमवार देररात गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसमें देवदार के स्लीपर पाए गए। विभागीय टीम ने ट्रक चालक से देवदार के स्लीपरों से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर लकड़ी संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने ट्रक समेत लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर किहार थाने में इसके बारे में सूचना दी।

वनमंडलाधिकारी सलूणी सुशील कुमार गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि अवैध रूप से लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने ट्रक की तलाशी ली। बताया कि मौके पर ट्रक चालक लकड़ी संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद किहार पुलिस को सूचित किया गया और लकड़ी समेत ट्रक पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

थाना प्रभारी किहार बाबू राम शर्मा ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...