ज्वाली में छह ओवरहैड टैंक खुद ‘प्यासे’

--Advertisement--

चार माह बीत जाने के बाद भी इन टैंकों में नहीं पहुंचा पानी, तीन करोड़ से निर्मित टैंक बने शोपीस, नहीं मिल रहे कनेक्शन

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

गर्मियों में शहरी इलाका नगर पंचायत ज्वाली में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा नगर पंचायत जवाली में 6 ओवरहैड टैंक तथा पांच ट्यूबवेल लगाए थे। लेकिन बिडंबना है कि सत्तासीन कांग्रेस सरकार चार माह का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी इन टैंकों में पानी नहीं पहुंचा पाई है।

इन टैंकों में पानी पहुंचाने के नाम पर भी कांग्रेस द्वारा राजनीति की जा रही है। करीबन तीन करोड़ की लागत से पांच ट्यूबवेल लगाए गए हैं और छह ओवरहैड टैंक निर्मित किए गए हैं लेकिन इनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। नगर पंचायत ज्वाली के 9 वार्डों के लोगों की प्यास बुझाने के लिए निर्मित किए गए ओवरहैड टैंक खुद ही पानी को तरस रहे हैं।

छह ओवरहैड टैंकों को पानी के कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं तथा सरकारी पैसे का जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पंचायत ज्वाली के अधीन मकड़ाहनए पटवारखाना ज्वाली के समीपए मिनी सचिवालय ज्वाली के समीपए कैहरियांए एसडीएम आवासीय परिसर के पास ढनए सिविल अस्पताल जवाली में ओवरहैड टैंक बनाए गए हैं जोकि बिल्कुल तैयार हो चुके हैं लेकिन अभी तक इनको पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है जिससे ओवरहैड टैंक पानी को तरस रहे हैं।

इनको ट्यूबवेलों से कनेक्शन देने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन टैंकों को पानी पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही पाइपें जगह.जगह से खुली पड़ी हैं जिनको जोड़ा नहीं जा रहा है। करोड़ों की लागत से निर्मित ओवरहैड टैंक शोपीस बनकर रह गए हैं।

कांग्रेस राज में इनको पानी पहुंचाने के नाम पर राजनीति की जा रही है। सब कुछ कंप्लीट है तो फिर विभाग इनको कनेक्शन देने में आनाकानी क्यों कर रहा है।

भाजपा नेता संजय गुलेरिया के बोल

इस बारे में भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस मात्र जनता को ठग रही है। पांच ट्यूबवेल लगवाए और छह ओवरहैड टैंक बनवाए थे लेकिन चार माह में इनको पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए। कांगे्रस विफल हो गई है।

क्या कहते हैं कृषि मंत्री चंद्र कुमार

कृषि कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने कहा कि ओवरहैड टैंकों में पाइपलाइन बिछाकर पानी पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं तथा जल्द ही टैंकों में पानी पहुंचेगा तथा जनता को पर्याप्त पेयजल मिलेगा।

अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा के बोल

इस बारे में जल शक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियन्ता अजय शर्मा ने कहा कि टैंकों को पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य चला हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन टैंकों में पानी पहुंच जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...