एचआरटीसी बस का दरवाजा खुलने से नीचे गिरी युवती, मौत

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और मंडी जिले की सीमा पर स्थित टिहरा मोड़ पर मंगलवार सुबह एक हादसे में नेपाली मूल की युवती की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार युवती अन्य लोगों के साथ अवाहदेवी से एचआरटीसी बस में सवार होकर टिहरा जा रही थी। अचानक चलती बस का पिछला दरवाजा खुला और युवती सड़क पर गिर गई।

इसके बाद परिजन उसे निजी गाड़ी में सिविल अस्पताल टौणीदेवी ले गए, जहां डॉक्टरों से युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती की पहचान पूनम पुत्री अमर सिंह निवासी अवाहदेवी के रूप में हुई है। युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी।

सिविल अस्पताल टौणीदेवी में मौजूद पूनम की मां विमला, ताया विशाल, बहन ईशा और पूजा ने बताया कि मंगलवार सुबह सवा आठ बजे अवाहदेवी बस अड्डे से करीब 50 मीटर की दूरी पर यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि आवाहदेवी से छतरूड़ू रूट पर जा रही हमीरपुर डीपो की बस का पिछला दरवाजा खुलने से इसमें सवार पूनम नीचे गिर गई।

एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि हमीरपुर पुलिस ने सरकाघाट पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सरकाघाट में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...