दो मई को नगर पंचायत ज्वाली के समस्त कार्यालयों और संस्थानों में रहेगा अवकाश

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

नगर पंचायत ज्वाली के अधीन वार्ड नंबर छह में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां कर ली हैं। दो मई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में सुबह आठ से चार बजे तक वोटिंग होगी तथा उसके बाद ईवीएम मशीन को पूरी सुरक्षा के बीच नगर पंचायत कार्यालय जवाली में लाया जाएगा। उसके बाद गिनती शुरू होगी।

नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नंबर छह में मतदाताओं की संख्या 576 है तथा इसमें दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। यह वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित है। पहले तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, लेकिन बाद में एक नामांकन वापस कर लिया गया। अब भोलू देवी व मोनिका के बीच कड़ा मुकाबला है।

इस दिन पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टी होगी तथा समस्त सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर छह के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली को मतदान केंद्र बनाया गया है तथा मतदान केंद्र के सौ मीटर एरिया के अंदर किसी को भी बूथ लगाने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ईवीएम के माध्यम से चुनाव होगी जिसकी रिहर्सल हो चुकी है। ईवीएम में एक पीठासीन अधिकारी व तीन पोलिंग आफिसर तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन पुलिस का कड़ा पहरा होगा। पुलिस को भी दिशा.निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन चुनाव करवाने के लिए मुस्तैद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...