विदेश भेजने के नाम पर ठगे सवा छह लाख रुपए, नौकरी का झांसा देकर शातिरों ने लगाई चपत, छानबीन शुरू

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दो व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भुक्तभोगी सुनील कुमार निवासी बैहली कुंडलू नालागढ़ व धर्म सिंह निवासी सारोनी जारोल मंडी ने अपनी शिकायत में कहा है कि स्थानीय फार्मा उद्योग में कार्यरत सतीश कुमार निवासी कांगड़ा व अजय ठाकुर ने विदेश भेजने व पार्ट टाइम नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की।

बताया जा रहा है कि सुनील कुमार से सतीश कुमार व अजय ठाकुर से करीब 3,24,550 रुपए व धर्म सिंह से तीन लाख ठग लिए।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि नालागढ़ कोर्ट के आदेशों पर दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...