रेलवे फाटक ज्वाली के ऊपर बने फ्लाईओवर

--Advertisement--

कांग्रेस व भाजपा ने बाइपास बनाने की कवायद तो शुरू की लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाई

ज्वाली – अनिल छांगु

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन ज्वाली में बाइपास बनाने की कई बार योजना बनी, लेकिन बाइपास की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। ज्वाली के अधीन कैहरियां चौक, बस अड्डा जवाली से बाइपास बनाया जाना था, जो कि मिनी हरिद्वार ज्वाली में जाकर निकलना था तथा कैहरियां से बाइपास बनना था, लेकिन कुछ भी नहीं बन पाया।

ज्वाली में वाहनों की गिनती लगातार बढ़ती जा रही है तथा वाहनों की बढ़ती गिनती के आगे सडक़ें छोटी पड़ रही हैं। कैहरियां चौक से बस अड्डा जवाली तक का मार्ग तो अतिक्रमण का शिकार हो गया है। इसके अलावा गुरुद्वारा ज्वाली से कैहरियां फाटक तक फ्लाईओवर बनाने की योजना भी सिरे नहीं चढ़ पाई।

बाइपास व फ्लाईओवर न होने के कारण कारण बसें बस अड्डा ज्वाली तक नहीं जाती हैं और कैहरियां से ही वापिस चली जाती हैं। फ्लाईओवर न होने से रेलगाड़ी आने के समय रेलवे फाटक बंद हो जाता है तो 15 से 20 मिनट टीम बसें फंस जाती हैं, जिससे बसों का समय हो जाता है तथा दूसरी बस वाले समय को लेकर उलझ पड़ते हैं।

अब दोबारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तथा ज्वाली के विधायक चंद्र कुमार सरकार में मंत्री बने हैं तो जनता को आस जगी है कि ज्वाली बस अड्डा से बाइपास बनेगा तथा सडक़ों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

ज्वाली की जनता ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु, परिवहन मंत्री व कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार से मांग उठाई है कि बस अड्डा ज्वाली से बाइपास बनाया जाए।

कृषि मंत्री के बोल

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने कहा कि ज्वाली में बाइपास तथा रेलवे फाटक ज्वाली में फ्लाईओवर बनाया जाएगा ताकि समस्त बसें बस अड्डा तक पहुंच सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...