अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

बाइक सवार 2 युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि युवक पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों युवक सगे भाई बताए जा रहे हैं।

पुलिस थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि गत रात बाइक नंबर पी.बी. 35 आर 2495 पर सवार सुनील कुमार पुत्र बिशंबर दास व उसका भाई निवासी गुड़ा कल्ला तहसील जिला पठानकोट अपने घर वापस जा रहे थे कि डमटाल में डी.आर. होटल के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस कारण सुनील कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अज्ञात वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

सहायक उप निरीक्षक नीरज कुमार ने पुलिस टीम सहित घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया। एस.पी. नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...