पद्ममश्री करतार सौंखले की कला के मुरीद हुए मंडीवासी, बोतल में बनाई PM मोदी और कलाम की कृलाकृति

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के नौहंगी गांव निवासी पद्मश्री करतार सिंह सौंखले की कलाकृतियां इन दिनों मंडी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

करतार सौंखले चाहते हैं कि प्रदेश के अधिक से अधिक युवा उनसे इस कारीगरी को सीखें और इसे एक स्वरोजगार के रूप में अपनाएं. वहीं, राज्य सरकार भी ऐसी कलाकृतियों को अधिक से अधिक लोगों और खरीददारों तक पहुंचाने की दिशा में कारगर कदम उठाए.

करतार सौंखले यहां भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय हिमाचल उत्सव में अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने आए हुए हैं. संस्कृति सदन में चल रहे इस उत्सव में करतार सौंखले की कलाकृतियां लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं.

करतार सिंह सौंखले चीफ फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत हुए हैं. इनके पास बोतल के अंदर बांस की कलाकृतियां बनाने की अदभुत कला है. जिस बोतल में आप लिक्विड के अलावा और कुछ डालने की सोच भी नहीं सकते, उस बोतल में करतार सौंखले बांस की ऐसी-ऐसी कलाकृतियां बना देते हैं जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता.

देश की महान हस्तियों, देवी-देवताओं और प्रदेश के प्रमुख मंदिरों व ऐतिहासिक स्थानों की अदभुत कलाकृतियां इन्होंने बोतलों में बना रखी हैं, जिन्हें देखते ही हर कोई अचंभित हो उठता है. पीएम मोदी, महान वैज्ञानी एपीजे अब्दुल कलाम जैसे लोगों की कलाकृतियां इन्होंने बोतल के अंदर बनाई हैं.

करतार सिंह सौंखले को बचपन से ही ऐसी कलाकृतियां बनाने का शौक था, जो आज उन्हें इस मुकाम तक ले आया है. इस अदभुत कला के लिए उन्हें वर्ष 2021 में पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...