देर रात को धड़ाम से टूटा दनोई पुल , जिला मुख्यालय से कटा 40 पंचायतों का संपर्क

--Advertisement--

ट्रक गुजरने के दौरान हादसा, श्री रेणुका जी-हरिपुरधार मार्ग पर दनोई पुल ध्वस्त.

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर में श्री रेणुका जी- हरिपुरधार मार्ग पर बने दनोई पुल के ध्वस्त होने की बड़ी खबर मिली है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुल उस समय ढह गया जब इस पर से चूना पत्थर से लदा ट्रक गुजर रहा था। ट्रक के चालक के जख्मी होने की सूचना मिली है। पुल टूटने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि पुल पर 9 टन के मालवाहक वाहनों को गुजरने की अनुमति है, लेकिन पुल पर से 30 से 40 टन के लोडिड ट्रक गुजर रहे थे। पुल से एक समय में एक ही वाहन गुजर सकता है।

गौरतलब है कि संगड़ाह इलाके में चुना खदानों की वजह से यहां ट्रकों की खासी आवाजाही रहती है। पुल के ढह जाने के बाद श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र का तकरीबन 60 फीसदी इलाका मुख्यालय से कट गया है। घटना रात 9:30 बजे के बाद की बताई गई है।

उधर,संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार चालक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति रेणुका जी तथा नाहन की तरफ जाना चाहता हो तो वह जरग- खूड़ द्राबिल- कोटी धीमान- खाला कयार सड़क मार्ग का प्रयोग करें।

आपको बता दें कि पहले भी इस पुल के एक तरफ दरार आ चुकी थी। इसके बाद मौके पर बोर्ड लगा दिया गया था कि पुल पर 9 टन से अधिक भार वाले मालवाहन न गुजरे। लेकिन बावजूद इसके ओवरलोडिंग पर कोई कंट्रोल नहीं है।

हालांकि फिलहाल यह पुष्टि नहीं है कि ट्रक ओवरलोड था या नहीं लेकिन लोगों की माने तो आए दिन यहां से ओवरलोड ट्रक गुजरते रहते हैं। जिस कारण पुल के टूटने का खतरा बना हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...