वन रैंक-वन पेंशन में वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर 30 को सौंपेंगे ज्ञापन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

पूर्व सैनिक संघ शाहपुर 30 अप्रैल को धर्मशाला के खनियारा में कर्णिका होटल में सांसद किशन कपूर से भेंट कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भेंट करेगा।

यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष बीएस पठानिया ने देते हुए बताया कि सांसद से सुबह 9 बजे मुलाकात होगी। इस दौरान शाहपुर के सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियां, विधवाएं भाग लेगी।

उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन में वेतन विसंगति दूर किए जाने, 2017 के बाद आए प्रीमेच्योर पेंशनर को ओआरओपी में शामिल करने, एक समान डिसेबिलिटी पेंशन, एक समान विधवा पेंशन, रिजर्व भेजे गए जवानों को ओआरओपी में शामिल करने, जेसीओ और ऑनरेरी रैंक को ओआरओपी का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक पिछले लंबे समय से संघर्षरत्त है।

इसी कड़ी में पूर्व सैनिकों के विरोध व आवाज को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक ज्ञापन लोक सभा सदस्य के माद्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि वहुत सारी विसंगतियां हैं। जिनमे वन रैंक-वन पेंशन के लिए 23 हजार 800 करोड़ रूपये आवंटित किए थे, लेकिन इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी देश के 97 प्रतिशत पूर्व सैनिक के हिस्से में उम्मीद से कम हासिल हुआ।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन का अहम हिस्सा देश की सेवा व रक्षा के लिए व्यतीत किया है तथा अब ज्ञापन देकर सरकार से मांग की जाएगी इन विसंगतियों पर विचार किया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...