पंचतत्व में विलीन हुए सेवानिवृत्त HAS अधिकारी BR जंवाल, बेटियों ने दी मुखाग्नि

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क – हमीरपुर 

नादौन विधानसभा क्षेत्र के पनसाई निवासी सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी बीआर जंवाल सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। जंवाल की पार्थिव देह को बेटियों ने मुखाग्नि दी। बड़ी बेटी अंजुला जंवाल हमीरपुर स्थित डीसी ऑफिस में डीआरए के पद पर तैनात हैं, जबकि छोटी बेटी अनुपमा शिक्षिका हैं।

73 वर्षीय जंवाल का रविवार को पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया था। परिवार में उनके दो बेटियां व पत्नी कमलेश हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। सोमवार को मानखड्ड के किनारे बने श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

1985 बैच के एचएएस अधिकारी जंवाल 2010 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी सामाजिक कार्यों में जुटे रहते थे। कुछ दिनों से बीमार जंवाल ने पीजीआई में अंतिम सांस ली। अंत्येष्टि में पहुंचे लोग जंवाल साहब के कार्यों को याद करते रहे। जिस श्मशानघाट में उनके अंतिम संस्कार हुआ उसे बनाने में भी जंवाल का ही योगदान रहा है।

मिलनसार मृदुभाषी अफसर रहे जंवाल के प्रशासनिक कार्यों को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी सराहा है। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री समेत कई सेवानिवृत्त अफसर व गणमान्य शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...