शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शादी का झांसा देकर युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने आरोपित पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मामला शिमला जिला के रोहड़ू थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि रोहड़ू निवासी बिक्रम ठाकुर करीब दो साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। बिक्रम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

पहली जनवरी 2023 को वह शिकायत दर्ज करवाने के लिए रोहड़ू पुलिस थाना जा रही थी, लेकिन बिक्रम ने फिर उसे शादी का झांसा दिया।

23 फरवरी 2023 को बिक्रम ने उसे कोई पेय पदार्थ पिलाया, जिसके एक घण्टे बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। बाद में एक निजी अस्पताल ले जाकर उसका गर्भपात करवाया गया।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने रविवार को बताया कि आरोपित के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...