सेल्फी लेने के चक्कर में बिजली की तारों की चपेट में आया इंग्लैंड का पर्यटक, मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

सेल्फी लेने के चक्कर में बिजली की तारों की चपेट में आने से इंग्लैंड के पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 71 वर्षीय ब्रॉउन इवान डेनिस निवासी इंग्लैड नॉरविच के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तीन विदेशी पर्यटक दिल्ली से डलहौजी के बनीखेत में घूमने आए थे। रविवार सुबह ब्राउन इवान डेनिस अपने दोस्त संग वैकुंठ नगर में सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान ऊपरी हिस्से से गुजर रही 33 केवी लाइन के चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...

काँगड़ा: अमरनाथ यात्रा पर जा रही बस के फेल हुए ब्रेक, 49 श्रद्धालु थे सवार…ड्राइवर ने ऐसे टाला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के देहरा में मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503...