शाहपुर – कोहली
स्वर्ण जयंती मिडल छात्रवृत्ति के लिए सूबे के 100 विद्यार्थी चयनित कर लिए गए हैं।प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में इसका परिणाम घोषित किया है, जिसमें धारकंडी के भरारी घाट गांब की मीनाक्षी पुत्री पवन कुमार ने खण्ड स्तर पर पहला जबकि जिला भर में 13वां रैंक किया हासिल कर दारिणी स्कूल के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं।
मीनाक्षी ने इसके लिए 2022 में नूरपुर ने परीक्षा दी थी तब वह प्राइमरी स्कूल तल माता में पढ़ती थी । स्कूल प्रधानचार्य नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूल के विद्यार्थी अलग अलग क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर क्षेत्र का नाम ऊंचा कर आगे बढ़ रहे हैं।
कला अध्यापक काकू राम ने बताया कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के हुनर को तराशने के लिए तरह तरह के मंच प्रदान किए जाते हैं। और उन्हें प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता हैं।
बड़ी खुशी की बात है कि खण्ड रैत में एकमात्र मीनाक्षी ने टॉप कर स्कूल के साथ साथ क्षेत्र का नाम ऊंचा किया हैं। प्रधानाचार्य नरेन्द्र शर्मा सहित स्टाफ ने मीनाक्षी को उज्ज्बल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
प्रदेश भर से अलग अलग जिला में स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति के लिए लगभग 100 विद्यार्थी चयनित किए हैं। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को कक्षा छठी में चार हजार रुपये प्रतिमाह, कक्षा सातवीं में पांच हजार रुपये प्रतिमाह तथा कक्षा आठवीं में छह हजार रुपये प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कांगड़ा से चयनित विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की संख्या – 14 हैं।

