हेमराज बैरवा होंगे हमीरपुर के नए डीसी, तीन अन्य आईएएस को अतिरिक्त जिम्मा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक आईएएस हेमराज बैरवा को हमीरपुर का उपायुक्त बनाया गया है। हमीरपुर जिला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गृह जिला है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने एडीसी जितेंद्र सांजटा को उपायुक्त हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। उपायुक्त देवश्वेता बनिक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पद रिक्त हो गया था।

22 मार्च को कार्मिक विभाग की ओर से 2007 बैच के एचएएस अधिकारी जितेंद्र सांजटा को आगामी आदेशों तक उपायुक्त का कार्यभार सौंपा गया था।

आईएएस ललित जैन को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

मुख्य सचिव के ओएसडी आईएएस शुभकरण सिंह को हिमाचल प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

आईएएस सुदेश कुमार मोखटा को नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...

सीएम के सलाहकार के बेटे पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानें कैसे रची थी साजिश?

हिमखबर डेस्क  शिमला पुलिस ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश...

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...