शराबी ने जाम किया चंडीगढ़-नेशनल हाईवे, सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

--Advertisement--

ऊना, 20 मार्च – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के बाहर सोमवार को उस वक्त वाहनों की लंबी कतार सड़कों पर लग गई, जब एक शराबी नशे में धुत होकर सड़क के बीचों-बीच लेट गया।

काफी देर तक शराबी व्यक्ति सड़क के किनारे लेटा रहा, लेकिन एकाएक उठा और सड़क के बीचों-बीच वाहनों को रोकने में लग गया।

हालांकि छोटे वाहन शराबी के दाएं या बाएं होकर लगातार निकलते जा रहे थे, लेकिन बस चालकों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा।

बसों के कंडक्टर और यात्रियों ने भी उसे काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

मजेदार बात यह रही कि बस चालक के स्टेरिंग घुमाते ही वह दिशा बदल कर बस को रोकने के लिए दूसरी जगह जाकर बैठ जाता था।

काफी देर तक चली कहना-कहने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने शराबी को उठाकर सड़क से एक किनारे बिठाया। जिसके बाद यातायात को सुचारू किया जा सका।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...