काँगड़ा: मान्यता का नवीनीकरण न करने पर स्कूल से वसूला एक लाख रुपए का जुर्माना

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला के एक निजी स्कूल को मान्यता नवीनीकरण न करना भारी पड़ा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने उक्त स्कूल से एक लाख रुपए जुर्माना वसूल किया है।

शिक्षा विभाग की मानें तो 2 से 3 निजी स्कूल अभी और हैं, जिन्होंने भी बीते वर्ष स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण नहीं किया है तथा उन पर भी पनैल्टी लगाने की तैयारी की जा रही है।

शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के तहत मान्यता नवीनीकरण न करने पर स्कूल पर यह कार्रवाई की गई है। उक्त स्कूल को मान्यता का नवीनीकरण न करवाने पर नोटिस जारी किया गया था लेकिन नोटिस का कोई जवाव उक्त स्कूल की ओर से नहीं दिया गया, जिस कारण स्कूल को जुर्माना लगाया गया है।

शिक्षा विभाग अभी कुछ और स्कूलों की सूची तैयार कर रहा है जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के तहत मान्यता नहीं ली थी।

शिक्षा का अधिकार 2009 तथा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार हिमाचल प्रदेश नियम 2011 में निहित प्रावधानों के अनुसार पहली से आठवीं कक्षा वाले सभी निजी विद्यालयों को हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के तहत मान्यता नवीनीकरण न करने पर निजी स्कूल से एक लाख रुपए रुपए जुर्माना किया है। कुछ और स्कूलों पर भी पनैल्टी लगाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...