कौशल विकास निगम द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण

--Advertisement--

कलाकारों ने लोगों को निगम द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रति किया जागरूक

सिहुंता/चंबा, 20 मार्च – अनिल संबियाल

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम चंबा के तत्वावधान में प्रचार- प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से निगम द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

आर्यन कला मंच उदयपुर के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत से आज चुवाड़ी और समोट में निगम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई, रूप सज्जा व वस्त्र सज्जा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिसकी समय अवधि 3 माह है।

उन्होंने बताया कि फूड व बेवरेज में भी नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया

उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि इसके साथ-साथ पुरुष वर्ग के लिए भी विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन, इलेक्ट्रॉनिक, प्लंबर इत्यादि के प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि सीटीआर लुधियाना व सीडैक मोहाली में भी निगम द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जिसमें प्रशिक्षु के रहने व खाने की व्यवस्था भी निःशुल्क उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...