हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन की बैठक सम्पन

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन की बैठक जिला कांगड़ा के राजपूत सभा भवन में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाडा की अध्यक्षता मे हुई।

जिसमे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का सर्विस प्रदाताओं द्वारा डट कर शोषण किया जा रहा है उन्हे प्रदेश सरकार के आदेशों के मुताबिक न्यूनतम वेतन अदा नहीं किया जा रहा है। उनका ई पी एफ , ई एस आई फंड तक डकारा जा रहा हैं।

हर महीने की सात तारीख तक वेतन की अदायगी करने के बजाए कईं कई महीनों तक वेतन अदा नहीं किया जा रहा है। वेतन अदायगी चेक या बैंक खाते के माध्यम की बजाए नगद की जा रही है जो कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली जुलाई 2017 को जारी की गई पॉलिसी का सरा सर उल्लघंन किया जा रहा है।

खरवाड़ा ने ई पी एफ, ई एस आई में करोड़ो के घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाने की और घोटाले बाजों पर नियमो के तहत कड़ी करवाही करने की मांग की है।

खरवाड़ा ने माननीय मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को संबंधित विभाग में समायोजित करने की मांग की है ताकि सर्विस प्रदाताओं द्वारा किए जा रहे शोषण से निजात मिल सके।

बैठक में आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष यशू मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष पुनीत सोनी, महिला उपाध्यक्ष स्वाती शर्मा ने भी सरकार से आउटसोर्स कर्मचारियों को इंसाफ लगाने की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...