मध्य प्रदेश में चार्टर विमान दुर्घटना में बनीखेत के पायलट मोहित की मौत

--Advertisement--

मोहित ठाकुर की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

मध्य प्रदेश के बालाघाट में चार्टर विमान दुर्घटना में बनीखेत के युवक मोहित ठाकुर (25) पुत्र कौशल ठाकुर की मौत हो गई है। यह हादसा बालाघाट जिले के लांजी और किरनापुर के बीच भक्कुटोला-कोसमारा की पहाड़ी में हुआ।

मोहित वर्तमान में चार्टर विमान में नए ट्रेनी पायलटों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे थे। हादसे में उनके साथ ट्रेनी पायलट रुकशंका वरसुका की भी मौत हो गई।

बनीखेत की ग्राम पंचायत पुखरी निवासी मोहित ठाकुर बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखते थे। उन्होंने गुरुनानक पब्लिक स्कूल डलहौजी से शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद बरेली में पायलट की शिक्षा ग्रहण करके पायलट बनें।

उनके परिवार में एक भाई और माता-पिता है। भाई हमीरपुर में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। माता सरकारी स्कूल में शिक्षक है और पिता निजी कंपनी में इंजीनियर हैं।

मोहित ठाकुर की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...