बैली ब्रिज के नीचे मिला सब्जी बेचने निकले साइकिल सवार का शव

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान

पुलिस थाना इंदौरा की पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत मंड सनौर के बैली ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति पिछले दो दिन से लापता था। व्यक्ति की पहचान बलवीर सिंह (50) पुत्र चुड सिंह निवासी मंड सनौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति दो दिन पहले साइकिल पर सब्जी बेचने निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंड सनौर बैली ब्रिज के नीचे एक शव होने की सूचना बसंतपुर पंचायत के उपप्रधान जोगिंदर पाल ने पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

मृतक के परिजनों के अनुसार वह दो दिन पहले सब्जी बेचने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बलवीर सिंह एक निर्धन परिवार से संबंध रखता था। उसके घर में उसकी बीमार पत्नी व एक बेटी है।

थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...