भरमाड़ में बने पुल पर चारो तरफ लगें गंदगी के ढेर स्वच्छता अभियान की खोल रहे पोल

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

प्रदेश में भले सरकारें स्वच्छता के कई तरह के दावे करे लेकिन हकीकत कुछ यूं इस पंचायत में नज़र आ रही है बताते चलें कि उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर 9 और 10 पर बने पुल पर चारो तरफ लगें गंदगी के ढेर स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं.

इस मार्ग पर आए दिन पुल पर गंदगी के ढेर लगने से गांववासियों सहित राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पुल के चारों कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और यहाँ के लोगों ने एक नाले को अपना कूड़ेदान बना रखा है. जो भी आता है इस नाले में अपने घरो का कूड़ा फेंक कर चला जाता है.

नाले के पास से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है. यही नहीं, बताते चलें इसके बाबजूद यह भरमाड़ पंचायत स्वच्छ नहीं है और न ही इस भरमाड़ पंचायत में कूड़ेदान ने भी आज तक कड़ा नहीं देखा और कई लोग कूड़ेदान ही उठाकर ले गए.

वहीं लोगों की ओर से पुल के आसपास सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कई बार पंचायत प्रधान से मांग कर चुके हैं लेकिन मांग करने के बावजूद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है. या यूं कहें कि प्रधान महोदय इस और ध्यान ही नहीं देना चाहते !

इस पुल पर भगवाल चुनाण झोलर और ढसोली गाँव के भी इसी रास्ते से स्कूल के बच्चे और राहगीर आते जाते रहते है इसी रास्ते से पूर्व प्रधान व पूर्व उपप्रधान का भी आना जाना लगा रहता है! लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि जो लोग इस पुल के चारों तरफ कूड़ा फैक रहे है! उनके बिरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये!

ग्राम पंचायत भरमाड़ उपप्रधान के बोल 

जब इस बारे में ग्राम पंचायत भरमाड़ के उपप्रधान रवि कुमार मंहत से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है जल्द ही इस पुल से गंदगी हटाई जाएंगी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...