जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जारी रखा अपना धरना

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

जेबीटी/ डी एल एड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ जिला कमेटी मण्डी की अगुवाई में मण्डी के प्रसिद्ध सेरी चाननी में जेबीटी/डी एल एड प्रशिक्षुओं ने अपना धरना जारी रखा।

जिला अध्यक्ष सबीर खान ने कहा कि जेबीटी की बैचवाइज भर्ती में बीएड को शामिल करने के विरोध में मण्डी जिला के सभी जेबीटी शिक्षण सस्थानों में कक्षाओं का बहिष्कार 8वें दिन भी जारी रहा। मण्डी प्रसिद्ध सेरी चाननी में जेबीटी/डी एल एड प्रशिक्षुओं के सामूहिक धरना प्रर्दशन का आज दूसरा दिन था।

धरने की वज़ह वर्तमान में प्रदेश भर में प्रारंभिक जिला शिक्षा उपनिदेशक कार्यालयों की ओर से शुरू की गई जे.बी.टी. बैच वाइज भर्ती में बी.एड. डिग्री धारकों को शामिल किया जाना है जो बिल्कुल गलत है और जेबीटी/डी एल एड डिप्लोमा करने वालों के साथ अन्याय है।

इसलिए इस भर्ती का विरोध प्रदेश के सभी डी.एल.एड शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षु कक्षाओं का निरंतर कई दिन से बहिष्कार कर के कर रहे हैं ।

आज आयोजित धरने के माध्यम से जेबीटी प्रशिक्षुओं की सरकार से यह मांग है कि सर्वोच्च न्यायलय के अंतिम फैसले तक शिक्षा विभाग को जेबीटी बैच वाइस भर्ती में बी.एड. डिग्री धारकों को शामिल नहीं करना चाहिए और जिन जिलों में यह भर्ती हो चुकी है।

वहां पर सर्वोच्च न्यायलाय के अंतिम निर्णय आने तक किसी भी बीएड को नियुक्ति ना दी जाए और पुराने आर एंड पी रूल्स पर आधारित ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए जिसमें जेबीटी/डी एल एड डिप्लोमा धारियों को उनका हक मिले।

आज सेरी चाननी में आयोजित धरने प्रदर्शन में जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान मंडी, जागृति टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ( देवधार, मंडी), अभिलाषी ग्रुप ऑफ एजुकेशन (नेर चौक), करिश्मा एजुकेशन सेंटर (डडोर), विजय मेमोरियल कॉलेज (बडसू) के करीब 300 प्रशिक्षु शामिल थे।

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष कुशाग्र, जिला सह सचिव साक्षी , जिला कोषाध्यक्ष सेजल सहित जिला कमेटी सदस्य विकास, आशीष, अभिषेक, ऋतिक, शिक्षा, रमेश, कार्तिक, पायल, हिमांशु, कुशाल, आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...