कस्टमर केयर बनकर किया फोन, झांसा देकर खाते से उड़ाए दो लाख 20 हजार

--Advertisement--

Image

पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यक्ति के दो बैंक खातों से दो लाख 20 हजार की नगदी गायब हो गई है। शातिरों ने व्यक्ति को झांसे में लेकर बैंक खातों की डिटेल पता कर ली थी।

हमीरपुर – हिमखबर – डेस्क

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले धनेड़ क्षेत्र के व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों के झांसे में आकर व्यक्ति ने लाखों की जमापूंजी गंवा दी। दो बैंक खातों से लाखों रुपए निकलने का पता चलने के बाद व्यक्ति के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में मामला पुलिस में दर्ज करवाया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के दो बैंक खातों से दो लाख 20 हजार की नगदी गायब हो गई है। शातिरों ने व्यक्ति को झांसे में लेकर बैंक खातों की डिटेल पता कर ली। बैंक खातों की डिटेल पता चलने के बाद पैसा ऑनलाइन माध्यम से ही चुरा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति का एक फोन कॉल आया। इसमें बताया गया कि कस्टमर केयर से बात की जा रही है। कस्टमकेयर का बहाना लगाकर शातिरों ने व्यक्ति से बैंक खातों के संदर्भ में जानकारी हासिल कर ली। काफी समय बात करने के दौरान शातिरों ने व्यक्ति को अपने झांसे में ले लिया तथा बैंक खातों की डिटेल जान ली।

व्यक्ति भी जालसाजों द्वारा कही जाने वाली बातों में आ गया तथा सारी डिटेल सांझा कर दी। बैंक संबंधित जानकारी सांझा करते हुए दो बैंक खातों से दो लाख 20 हजार रुपए गायब हो गए। एक खाते से एक लाख 47 हजार रुपए तथा दूसरे बैंक खाते से 73 हजार रुपए की नगदी निकाली गई है।

वहीं पुलिस अधीक्षक डा. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...